पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा थाना झूलाघाट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण संपन्न, अधीनस्थों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश |

पिथौरागढ़ |  पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी ने थाना झूलाघाट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसओ दिनेश चन्द्र सिंह सहित थाने में नियुक्त अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस उपाधीक्षक  ने थाना परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया जिसमें मालखाना थाना कार्यालय शस्त्रागार आपदा उपकरण अभिलेख सी.सी.टी.एन.एस., थाना भोजनालय कर्मचारी बैरक सहित समस्त महत्वपूर्ण स्थानों का जायज़ा लिया। थाने में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु विवेचकों को निर्देश दिए गए। थाने में हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी भी ली गई। निरीक्षण के बाद ने थाना कर्मचारियों और एसएसबी झूलाघाट के साथ गोष्ठी आयोजित की जिसमें उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं और सुझावों के बारे में जानकारी ली और उनके समाधान का आश्वासन दिया। थाना क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें उनकी समस्याएँ सुनी गईं और समाधान का आश्वासन दिया गया। सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी द्वारा भारत-नेपाल सीमा का भी ब्योरा लिया गया और झूला पुल की व्यवस्था और चेकिंग का जायज़ा लिया गया तथा संबंधित को उचित दिशा-निर्देश दिए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *