पिथौरागढ़ | पुलिस लाईन पिथौरागढ़ में पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा परेड मार्चअप कराई गई। परेड में सभी पुलिसकर्मियों ने भाग लिया और अनुशासन तथा एकता का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया। इस साप्ताहिक परेड का उद्देश्य न केवल पुलिसकर्मियों की शारीरिक तंदुरुस्ती को बनाए रखना है बल्कि मानसिक स्फूर्ति और टीम भावना को भी बढ़ावा देना है। नियमित रूप से परेड में भाग लेने से पुलिसकर्मियों में आत्मविश्वास सहनशक्ति और शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है। साथ ही यह मानसिक तनाव को कम करने और एकाग्रता को बेहतर बनाने में भी सहायक है। परेड में पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी प्रतीसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी एसओ कनालीछीना आरती सहित कोतवाली पिथौरागढ़ थाना कनालीछीना पुलिस लाईन पुलिस कार्यालय के अधि0/कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
पुलिस लाईन पिथौरागढ़ में साप्ताहिक परेड का आयोजन |
















Leave a Reply