थाना जाजरदेवल में ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन |

पिथौरागढ़  | सीओ पिथौरागढ़ कोतवाली पिथौरागढ़ थाना जाजरदेवल पुलिस ने ब्लड डोनेशन किया और लोगों को ब्लड डोनेशन करने के लिए प्रेरित किया | थाना जाजरदेवल में जिला अस्पताल की ब्लड बैंक टीम के साथ ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा कैम्प का रिबन काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सीओ पिथौरागढ़, गोविन्द बल्लभ जोशी, एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी, थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चन्द्र पाण्डे, उ0नि0 कमलेश जोशी, उ0नि0 मनोज जलाल, अपर उ0नि0 महावीर सिंह, हे0का0 जनरेल सिंह, हे0का0 सुरेन्द्र मनराल, हे0का0 नैन सिंह, हे0का0 पंकज भण्डारी, हे0का0 दीपक कापड़ी, का0 अर्विन्द कुमार, का0 गोविन्द रौतेला, का0 दीपक फर्तियाल, म0का0 अंकीता, अनुचर मन्जू देवी, हो0गा0 दीपक कुमार, पूर्व सैनिक संगठन और स्थानीय लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। ब्लड डोनेशन का महत्व अत्यधिक है क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी की जान बचाने में मदद कर सकता है। रक्तदान न केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी है, बल्कि यह शारीरिक रूप से भी लाभकारी होता है, क्योंकि रक्तदान से शरीर में नए रक्त का निर्माण होता है और यह स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। पुलिस विभाग ने इस पहल को आगे बढ़ाते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई और स्थानीय नागरिकों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *