पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह की अध्य़क्षता में थाना झूलाघाट पुलिस, वन विभाग और एसएसबी के संयुक्त प्रयासों से नमामी गंगे योजना के अंतर्गत तालेश्वर क्षेत्र में सफाई अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य काली नदी के किनारे से कचरे और प्रदूषण को हटाना था ताकि नदी की स्वच्छता और इसके इकोसिस्टम को संरक्षित किया जा सके। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय समुदाय में सफाई के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई गई । साथ ही पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में थानाध्यक्ष झूलाघाट, दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम, वन विभाग और एसएसबी द्वारा झूलाघाट थाना क्षेत्रों में भारत-नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में पैट्रोलिंग की गई और सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था। सुरक्षा बलों ने कड़ी निगरानी और जांच-पड़ताल के बाद संदिग्ध गतिविधियों को टाला और क्षेत्र की सुरक्षा को सुदृढ़ किया ।
नमामी गंगे योजना के तहत थाना झूलाघाट पुलिस, वन विभाग और एसएसबी द्वारा तालेश्वर में आयोजित किया सफाई अभियान |
















Leave a Reply