पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में, सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण मं़ जनपद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत:
1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला, विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 बिशन सिंह मय पुलिस टीम द्वारा शराब के नशे में उत्पात मचाने वाले राकेश सिंह (निवासी पांगला) को बीएनएसएस की धारी 170 के तहत गिरफ्तार किया गया ।
2. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़, ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में ऐंचोली चौकी प्रभारी, उ0नि0 कमलेश जोशी द्वारा शराब के नशे में उत्पात मचाने वाले नरेश चन्द्र (निवासी बड़ाबे) और सुरेन्द्र चन्द (निवासी बड़ाबे) को बीएनएसएस की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया गया ।
3. थानाध्यक्ष बलुवाकोट, मेघा शर्मा के नेतृत्व में अपर उ0नि0 नरेन्द्र पाल सिंह मय पुलिस टीम द्वारा शराब के नशे में लडाई-झगडा कर शांती भंग करने वाले भूपेन्द्र वर्मा (निवासी शांतिनगर बलुवाकोट) को बीएनएसएस की धारा 126/135/170 के तहत गिरफ्तार किया गया ।
4. थानाध्यक्ष डीडीहाट, हरीश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने वाले भगवान सिंह (निवासी लामाघर थल) को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । और थानाध्यक्ष झूलाघाट, दिनेश चन्द्र सिंह मय पुलिस टीम द्वारा कृष्ण सिंह (निवासी विषखोली झूलाघाट) और मनोज मेहता (निवासी बडालू झूलाघाट) को गिरफातार कर वाहन सीज किया गया ।
अतिरिक्त कार्रवाई:
सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले कुल 77 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई
















Leave a Reply