पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सी.ओ. डीडीहाट कुवर सिंह रावत व सी.ओ. धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा किरायेदार सत्यापन अभियान को और अधिक तेज कर दिया है। किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर सम्बन्धित मकान मालिक/ठेकेदार के विरूद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है । इस क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह औऱ थानाध्क्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में क्रमशः धारचुला और नाचनी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। उक्त कार्यक्रमों में थाना क्षेत्रों के स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई और बिना किरायेदार सत्यापन के किरायेदार या घरेलू नौकर न रखने के लिए प्रेरित किया गया । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह और थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में क्रमशः उमेद सिंह निवासी ग्वाल गांव , धारचुला और नन्दन सिंह निवासी दुलियाबदड़ नाचनी के विरूद्ध 10-10 हज़ार का चालान किया गया । चालानी रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की जा रही है । यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है ।
कोतवाली धारचुला, थाना नाचनी पुलिस द्वारा चलाया गया किरायेदार सत्यापन जागरूकता अभियान |
















Leave a Reply