पिथौरागढ़ | कोतवाली पिथौरागढ़ में सूचना प्राप्त हुई कि डॉ. संजीव कुमार पिथौरागढ़ से गायब हैं और उनकी खोजबीन करने पर भी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो रही है । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविंद बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम उ.नि. मनोज जलाल, हे.का. गणेश दत्त जोशी, हे.का. भूषण पांडे द्वारा गहन सुरागरसी-पतारसी कर आज उक्त गुमशुदा को जौलजीबी से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया । परिजनों ने इस तत्पर कार्रवाई के लिए पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की ।
कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने गुमशुदा को सकुशल बरामद किया |
















Leave a Reply