112 की सूचना पर काली नदी में फंसे व्यक्ति को थाना बलुवाकोट पुलिस ने किया रेस्क्यू |

पिथौरागढ़ | विगत दिवस थाना बलुवाकोट को 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति काली नदी के बीच में बलवाकोट में फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा मय पुलिस टीम अपर उ0नि0 नरेंद्र अधीकारी, का0 नरेंद्र बिष्ट, का0 प्रभात राणा, का0 सुनिल कुमार, का0 अमन, का0 संजीव एवं आपदा उपकरणों के साथ घटनास्थल काली नदी के किनारे पहुंचे और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से उक्त व्यक्ति का सकुशल रेस्क्यू किया । रेस्क्यू किए गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नरेंद्र ओड़, पुत्र अंबु ओड़, उम्र 23 वर्ष, निवासी लटीनाथ थाना दारचुला, जो वर्तमान में ग्राम ढुंगातोली में निवास कर रहा है, बताया। उसने बताया कि वह नेपाल का मूल निवासी है और ढुंगातोली में पिछले दो साल से काम कर रहा था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *