पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में विधि विधान व पूजा अर्चना के साथ किया गया होलिका दहन |

पिथौरागढ़ | पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में कल रात्रि को होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया रेखा यादव पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया गया । इस दौरान उनके द्वारा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बताया गया कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत है, रगों का त्यौहार खुशियों का प्रतीक होता है, सभी के जीवन में यह त्यौहार अपार खुशियाँ और सफलताएँ लेकर आए, यह त्यौहार हमारी संस्कृति को जानने के अवसर होते हैं, ताकि हमारी आगे की पीढ़ी भी हमारी संस्कृति को जान सके। होलिका दहन के अवसर पर उनके द्वारा सभी को अपने अंदर की बुराईयों को त्यागकर अच्छाईयों को ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया । होलिका दहन के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ श्री गोविंद बल्लभ जोशी, प्रतिसार निरीक्षक श्री नरेश चंद्र जखमोला सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *