पिथौरागढ़ | ग्राम प्रधान भगत मेहरा ग्राम मवानी दवानी बन्गापानी द्वारा थाना मुनस्यारी पुलिस को सूचित किया गया कि ग्राम मवानी दवानी के निवासी पुष्कर गिरी पुत्र स्वर्गीय दुर्गा गिरी (उम्र 40 वर्ष) शाम को गोरी नदी में मछली मारने गए थे, लेकिन वे वापस नहीं लौटे । इस सूचना पर तत्काल एसओ अनिल आर्य के नेतृत्व में का0 रोशन और हो0गा0 उम्मेद सिंह की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नदी में तलाशी शुरू की । नदी में गहरी तलाश के बाद पुष्कर गिरी का शव गोरी नदी में मिला, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बरामद किया गया। शव को नदी से बाहर निकालकर पंचायत नामा भरने की कार्रवाई की गई ।
थाना मुनस्यारी पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से गोरी नदी से एक व्यक्ति का शव किया बरामद |
















Leave a Reply