सड़क पर शांति के प्रहरी – होली और रमजान के मद्देनजर जनपद पुलिस की मुस्तैदी |

पिथौरागढ़ | होली और रमजान के अवसर पर जनपद पुलिस, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के नेतृत्व में पूरी तरह से मुस्तैद है। इन पवित्र अवसरों को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। एसपी रेखा यादव ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न करें और शांति पूर्वक त्यौहार मनाएं । उन्होंने यह भी बताया कि जनपद पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की अशांति या अव्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कानून और व्यवस्था बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें ताकि यह त्यौहार खुशी और भाईचारे के साथ मनाया जा सके । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने कहा कि पुलिस की टीम सभी संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रही है और कोई भी अप्रिय घटना होने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक या नफरत फैलाने वाली जानकारी से बचने की सलाह दी गई है । इस त्यौहारी सीजन में जनपद पुलिस शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है ।

आपका सहयोग अपेक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *