शान्ति व्यवस्था भंग करने व ड्रिंक एण्ड ड्राइव में कुल 5 लोगों को कराई हवालात की सैर |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ संजय पाण्डे, सीओ के0एस0रावत के पर्यवेक्षण में, जनपद पुलिस द्वारा होली, रमजान के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु चप्पे-चप्पे पर नाकाबन्दी करके तथा थाना क्षेत्र में विभिन्न टीमें निकालकर सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । शान्ति व्यवस्था भंग करने व शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा निम्न कार्रवाई की गयी –

एसएचओ कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में उ0नि0 योगेश कुमार मय टीम द्वारा थाना क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले दो लोगों क्रमशः 1- संजय यादव निवासी नारनौला, जिला महेन्द्रगढ़ हरियाणा, 2- राजेश कुमार यादव निवासी काजीपुर, आजमगढ़ उ0प्र0 हाल धारचुला को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक मयंक कापड़ी निवासी बस्ते पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

एसएचओ कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में अपर उ0नि0 अशोक चौधरी मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक हरीश सिंह निवासी गुईया बलुवाकोट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक भवान सिंह निवासी जमतड़ी, थाना अस्कोट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

इसके अतिरिक्त ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक स्थलों/ धार्मिक स्थलों पर शराब पीने व गन्दगी करने वाले कुल 91 लोगों के विरूद्ध एम0वी0 एक्ट, पुलिस अधिनिमय व कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *