पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने आज कोतवाली पिथौरागढ़ का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे । पुलिस अधीक्षक ने थाने के मालखाना, थाना कार्यालय, आर्म्स और एम्युनेशन, आपदा उपकरणों, अभिलेखों, सी.सी.टी.एन.एस., थाना भोजनालय, बैरकों, तथा थाना परिसर का गहन निरीक्षण किया। साथ ही, थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों के बारे में जानकारी प्राप्त की । निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई की स्थिति पर ध्यान दिया और नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही, थाना भवन, दीवारों, फर्नीचर आदि की मरम्मत करने तथा लंबित विवेचनाओं और जांच अहकमातों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने की बात कही। सीज किए गए वाहनों के शीघ्र निस्तारण हेतु भी प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया । इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक ने थाने में नियुक्त समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सम्मेलन किया। सम्मेलन में उनके ड्यूटी और पारिवारिक समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई और समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करने के लिए निर्देशित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ का वार्षिक निरीक्षण |
















Leave a Reply