पिथौरागढ़ | होली और रमजान पर्व को शांति और सद्भावना के साथ सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज सीओ डीडीहाट के.एस. रावत की अध्यक्षता में थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती की मौजूदगी में पीस कमेटी और ग्राम प्रहरियों की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस बैठक में अधिकारियों ने विशेष रूप से होली और रमजान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। सभी उपस्थित ग्राम प्रहरियों को निर्देशित किया गया कि वे गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखें और यदि किसी प्रकार का हुड़दंग या अराजकता हो, तो उसे तुरंत पुलिस को सूचित करें । पुलिस अधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों को नशे की तस्करी और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों के बारे में जानकारी देने के लिए भी प्रेरित किया। साथ ही यह भी बताया गया कि यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना पुलिस को समय रहते दें । गोष्ठी में उपस्थित सभी अधिकारियों और ग्राम प्रहरियों ने संकल्प लिया कि वे इस पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के वातावरण में मनाएंगे और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगे । इस बैठक में सभी ने यह भी सुनिश्चित किया कि होली और रमजान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरी कोशिश की जाएगी ।
सीओ डीडीहाट की अध्यक्षता में होली और रमजान को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पीस कमेटी व ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी आयोजित |
















Leave a Reply