पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में आगामी त्यौहार होली और रमजान के दृष्टिगत, एसएचओ धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारी पिथौरागढ़ की एक संयुक्त टीम द्वारा धारचुला क्षेत्र के मिठाई, डेयरी व अन्य खाद्य सामग्री की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया । इस निरीक्षण के दौरान कई दुकानों से खाद्य सामग्रियों के सैंपल लेकर जांच हेतु लैब भेजे गए हैं। दुकानदारों को मिलावटी खोया, मिठाई आदि खाद्य सामग्री न बेचने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं । खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता की जांच की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी, और लैब से रिपोर्ट आने के बाद यदि मिलावट पाई जाती है, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी । पुलिस प्रशासन का यह कदम जनता के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए त्यौहारों के दौरान शान्ति, सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए है ।
धारचुला पुलिस व खाद्य विभाग ने त्यौहारों से पूर्व खाद्य सुरक्षा का लिया संज्ञान, दुकानों का औचक निरीक्षण |
















Leave a Reply