पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारण्टी अभियुक्त रविन्द्र सिंह पुत्र आनन्द सिंह निवासी ग्राम अखूली पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया है । उक्त व्यक्ति के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत न्यायालाय में वाद चल रहा है । अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त पेश नही हुआ, जिसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया । अपर उ0नि0 महावीर सिंह द्वारा अभियुक्त रविन्द्र सिंह उपरोक्त को सल्मोड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया ।
थाना जाजरदेवल पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply