पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम व एसएसबी द्वारा झूलाघाट में भारत-नेपाल सीमा से लगे हुए क्षेत्रों काली नदी के आस पास पैट्रोलिंग की गयी तथा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान का उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध मादक पदार्थों, मानव तस्करी आदि की रोकथाम करना था । टीम द्वारा स्थानीय लोगों को सीमा पर होने वाले संदिग्ध गतिविधियों या किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर सूचना त्वरित स्थानीय पुलिस को देने हेतु बताया । इस दौरान स्थानीय लोगो को बाहर से आकर निवास कर रहे व्यक्तियो को किराये पर रखने से पहले उनका सत्यापन कराने हेतु बताया बिना सत्यापन रहते हुए पाये जाने पर सम्बन्धित मकान मालिक/ठेकेदारो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।
थाना झूलाघाट पुलिस व एसएसबी ने भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर चलाया सघन चैकिंग अभियान |
















Leave a Reply