पिथौरागढ़ | अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा आईटीबीपी जाजरदेवल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस आयोजन में आईटीबीपी अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवार की महिलाओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया । कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने महिलाओं को महिला सम्बन्धित अपराधों, घरेलू हिंसा तथा उनकी रोकथाम से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, महिलाओं द्वारा पूछे गए सवालों का उत्तर देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे नजदीकी पुलिस स्टेशन या पुलिस कन्ट्रोल रूम, डायल 112 से संपर्क कर सकते हैं और उनकी मदद की जाएगी । इसके अतिरिक्त रेखा यादव महोदया ने पिथौरागढ़ जिला पंचायत सभागार में भी आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और महिलाओं को महिला अपराधों से जुड़ी कानूनी जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार की हिंसा या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करें । पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और इस दिन की महत्ता पर बल दिया ।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया |
















Leave a Reply