थाना जाजरदेवल व थाना डीडीहाट पुलिस ने महिला दिवस के अवसर पर चलाये जागरूकता कार्यक्रम |

पिथौरागढ़ | महिला दिवस के अवसर पर एसओ जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 मीनाक्षी मनराल, म0 का0 अंकिता द्वारा पंचायत घर लेलू में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया । इसी क्रम में थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम म0 का0 नीमा व म0 का0 सुमन ने विद्यासागर स्कूल डीडीहाट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया । इस दौरान पुलिस ने छात्राओं व स्थानीय महिलाओं को महिला अपराधों व उनकी रोकथाम के सम्बन्ध मे विस्तार से जानकारी दी गयी । कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व छात्राओं को किसी भी प्रकार की महिला सम्बन्धित अपराध, घरेलू हिंसा, छेड़खानी आदि की घटना होने पर हेल्पलाईन नम्बर 1090 या डायल 112 पर तुरन्त सूचना देने तथा नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने हेतु बताया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *