पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ रेखा यादव द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत निवासरत सीनियर सिटीजन व सीमावर्ती गाँवों में निवासरत लोगों की समस्याओं को सुनने व उनका उचित निस्तारण किये जाने तथा उन्हें नये कानूनों की जानकारी दिये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है। जिस क्रम में आज एसओ मुनस्यारी अनिल आर्या के नेतृत्व में चौकी मदकोट प्रभारी मनोज कुमार मय पुलिस टीम द्वारा वाइब्रेंट विलेज मिलम, बुर्फ, जैती, नानासेम के लोगों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई । इसी क्रम में थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह रावत मय पुलिस टीम द्वारा वाइब्रेंट विलेज वेढरा के लोगो के साथ गोष्ठी आयोजित की गई । पुलिस ने उनकी निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य सम्बन्धी, पुलिस विभाग या अन्य सरकारी विभागों से सम्बन्धित समस्याओं के बारे जानकारी की गई, जिनके द्वारा कोई परेशानी नहीं बताई गई। सभी लोगों को पुलिस सहायता नं0 112, 9411112982 तथा थाने का CUG नम्बर देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दिये गये नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया तथा हर सम्भव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया गया ।
थाना मुनस्यारी और थाना थल पुलिस ने वाइब्रेंट विलेज के लोगों की समस्याएं व सुझावों की ली जानकारी ।
















Leave a Reply