पिथौरागढ़ | वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त (ड्रग फ्री) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान को सार्थक करने के प्रयास पिथौरागढ़ पुलिस का नशा तस्करों को दबोचने का सिलसिला लगातार जारी है । लगातार बढ़ रही नशे की प्रवृति पर अंकुश लगाने हेतु एस0पी0 पिथौरागढ़ रेखा यादव ने शख्त रूख अपनाते हुए, जनपद पुलिस को सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। जिस क्रम में कोतवाली डीडीहाट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है । घटना का संक्षिप्त विवरण- विगत दिवस थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह और एसओजी प्रभारी मनोज पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान ग्राम छनपट्टा, आदिचौरा रोड़ के पास अभियुक्त प्रहलाद सिंह कुवरं उर्फ नर दा पुत्र स्व0 आलम सिंह निवासी ग्राम छनपट्टा डीडीहाट को गिरफ्तार किया गया । जिससे 833 ग्राम चरस बरामद हुई । अभियुक्त से बरामद चरस के बारे में पूछताछ कर चरस तस्करी में लिप्त अन्य लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है । विधिक कार्यवाही- पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त चरन प्रहलाद सिंह कुंवर को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली डीडीहाट में धारा- 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
प्रहलाद सिंह कुवरं उर्फ नर दा पुत्र स्व0 श्री आलम सिंह निवासी ग्राम छनपट्टा पो0 व त0 डीडीहाट जनपद-पिथौरागढ़ उम्र 56 वर्ष ।
बरामद माल- 833 ग्राम अवैध चरस ।
बरामद चरस की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत:- लगभग 1,66,600/- रु0 ।
















Leave a Reply