नाबालिग को बेहला-फुसलाकर भगाने व उसका शारीरिक शोषण करने वाले को कोतवाली अस्कोट पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | कोतवाली अस्कोट में एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गई कि उनकी नाबालिक पुत्री को खटीमा निवासी अमन मनौला ने बेहला-फुसलाकर भगा लिया है । उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली अस्कोट में मामला दर्ज किया गया और नाबालिक की खोजबीन शुरू कर दी गई। थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 बसंत पंत, उ0नि0 प्रियंका मोनी, अपर उ0नि0 रमेश सिंह, का0 ध्रुव सिंह द्वारा उक्त अभियुक्त को सूनाकोट से गिरफ्तार किया और नाबालिक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया । अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *