पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में एसएचओ कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारण्टी अभियुक्त विजेन्द्र बहादुर खनाल पुत्र दिलीप सिंह निवासी ग्वालगांव, धारचुला को गिरफ्तार किया है । उक्त व्यक्ति के विरूद्ध एक व्यक्ति से मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में धारा 323/504/506 भादवि के तहत न्यायालाय में वाद चल रहा है । अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त पेश नही हुआ, जिसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया । अपर उ0नि0 विशन सिंह द्वारा अभियुक्त विजेन्द्र बहादुर उपरोक्त को नगर पंचायत गेट धारचुला के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया ।
कोतवाली धारचुला पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply