पिथौरागढ़ | आज थाना झूलाघाट को सूचना प्राप्त हुई की एक महिला बिना बताये अपने घर ले कही चली गयी है । परिजनो के खोजबीन करने के बाद भी उक्त महिला की कोई जानकारी नही हो पा रही है । महिला के नेपाल जाने की आशंका को देखते हुए थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह मय पुलिस टीम द्वारा भारत नेपाल सीमा पुल व आस पास क्षेत्रो में सघन चैकिंग व तलाश शुरू की। पुलिस की सतर्कता और कड़ी मेहनत की बदौलत उक्त महिला झूलाघाट क्षेत्र से बरामद हो गई । पुलिस ने महिला के परिजनो को बुलाया तथा उनकी काउंसलिंग की । उक्त महिला को सकुशल उसके परिजनो को सुपुर्द किया । परिजनो ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया ।
घर से भागने वाली महिला को झूलाघाट पुलिस ने किया सकुशल बरामद |
















Leave a Reply