थाना बलुवाकोट पुलिस ने राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में चलाया जागरूकता कार्यक्रम |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार लोगों को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम, नशे के दुष्परिणामों, महिला अपराधों आदि विभिन्न विषयों पर जागरूक किया जा रहा है, ताकि अपराधों और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा की अध्यक्षता में राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों की जानकारी, नशे के दुष्परिणामों, महिला अपराधों, साइबर क्राइम आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। सभी को सड़क या किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर घायलों की मदद करने हेतु प्रेरित किया गया, ताकि समय रहते इलाज मिलने से लोगों की जान बचाई जा सके। साथ ही मेधावी छात्रों को पुरस्क्रत भी किया गया ।

अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *