थाना जौलजीबी पुलिस व एसएसबी ने भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर चलाया सघन चैकिंग अभियान बाहरी व्यक्तियो को शत-प्रतिशत सत्यापन करने हेतु दिये निर्देश |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में एसएचओ जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 अशोक चौधरी, हे0का0 सुंदर पोखरिया व एसएसबी ने जौलजीबी में भारत-नेपाल सीमा से लगे हुए क्षेत्रों काली नदी के आस पास पैट्रोलिंग की गयी तथा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान का उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध मादक पदार्थों, मानव तस्करी आदि की रोकथाम करना था । टीम द्वारा स्थानीय लोगों को सीमा पर होने वाले संदिग्ध गतिविधियों या किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर सूचना त्वरित स्थानीय पुलिस को देने हेतु बताया । इस दौरान स्थानीय लोगो को बाहर से आकर निवास कर रहे व्यक्तियो को किराये पर रखने से पहले उनका सत्यापन कराने हेतु बताया बिना सत्यापन रहते हुए पाये जाने पर सम्बन्धित मकान मालिक/ठेकेदारो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *