महिला अपराधो की रोकथाम हेतु एएचटीयू औऱ थाना झूलाघाट ने आयोजित की महिला मंगल दल झूलाघाट के साथ गोष्ठी |

पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह मय पुलिस टीम व प्रभारी एएचटीयू उ0नि0 बी.सी. मासीवाल, हे.का. दीपक खनका, का. निर्मल किशोर द्वारा आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के परिपेक्ष में कस्बा झूलाघाट में महिला मंगल दल के साथ एक मीटिंग का आयोजन कर महिला अपराधो व उनके रोकथाम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई । सभी से उनकी समस्या व सुझावो की जानकारी ली तथा समस्याओ का समाधान करने का आश्वासन दिया । पुलिस द्वारा सभी को किसी भी प्रकार के महिला संबंधित अपराधो , घरेलु हिंसा के संबंध में 1098 पर सूचना देने हेतु बताया । इसके अलावा बाल अपराधो, साईबर क्राइम, आदि के संबंध में जानकारी दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *