थाना बेरीनाग पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना बेरीनाग पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त अनवर पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी बेरीनाग पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया है । उक्त व्यक्ति के विरूद्ध चैक बाउन्स के मामले में एनआई एक्ट के तहत न्यायालाय में वाद चल रहा है । अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त पेश नही हुआ, जिसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया । अपर उ0नि0 भुवन चन्द्र पाण्डे द्वारा अभियुक्त अनवर उपरोक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *