पिथौरागढ़ | ऑपरेशन मुक्ति अभियान के दूसरे दिन जनपद पिथौरागढ़ की ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा की गई चिन्हिकरण/सत्यापन की कार्यवाही एएचटीयू प्रभारी उ0नि0 बी0सी0 मासीवाल के नेतृत्व में टीम एचसीपी तारा बोनाल, हेड कांस्टेबल दीपक खनका, कांस्टेबल निर्मल कुमार द्वारा, कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर, जो बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर हैं या किसी भी अन्य कारणों से स्कूल नही जा पा रहे हैं या स्कूल से ड्रापआउट हो चुके हैं उनके परिजनों को शिक्षा के महत्व के बारे मैं बताया गया तथा अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने हेतु स्कूल में दाखिला कराने हेतु प्रेरित किया गया । इस दौरान आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्कूल नही जा पा रहे दो बच्चों का चिन्हीकरण किया गया । उक्त बच्चे नगर क्षेत्र में गुब्बारे, फूल बेचने का काम कर रहे थे, जिन्हें अब स्कूल में दाखिला कराया जायेगा । टीम द्वारा क्षेत्र में चिन्हिकरण / सत्यापन की कार्यवाही की गई ।
पिथौरागढ़ पुलिस का “ऑपरेशन मुक्ति” अभियान स्कूल नही जाने वाले 02 बच्चों का किया चिन्हीकरण, दोनों का स्कूल में कराया जायेगा दाखिला |
















Leave a Reply