हेड कास्टेबल कैलाश सिंह का अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव द्वारा कैलाश सिंह के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं ।

पिथौरागढ़ | हेड कास्टेबल कैलाश सिंह का अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा कैलाश सिंह के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं । पदोन्नति की इस अवसर में प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला सहित अन्य पुलिस कर्मी भी उपस्थित रहे । रेखा यादव ने कैलाश सिंह की कार्यकुशलता की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर कार्य की उम्मीद जताई । इस मौके पर सभी पुलिस कर्मियों ने पदोन्नति प्राप्त कैलाश सिंह को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *