पिथौरागढ़ | सुमन टम्टा द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में सूचना दी गई कि उनका मंगलसूत्र पिथौरागढ़ बाजार में कहीं गुम हो गया है, जिससे वह अत्यधिक परेशान थीं। सूचना मिलते ही एसएचओ कोतवाली ललित मोहन के नेतृत्व में कोतवाली पिथौरागढ़ से हे0 का0 भुवन पाण्डेय द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई । हे0 का0 भुवन पाण्डेय ने कई सीसीटीवी कैमरों की जांच की और गहन सुरागरसी-पतारसी की। उनकी कड़ी मेहनत और तत्परता के परिणामस्वरूप, गुम मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया। मंगलसूत्र सुमन को सुपुर्द किया गया । इस मानवीय कार्य में पुलिस कर्मी की तत्परता और पेशेवर कार्यशैली की सराहना की जा रही है। श्रीमती सुमन ने पुलिस कर्मी का आभार व्यक्त किया और उन्हें धन्यवाद दिया। इस घटनाक्रम से यह सिद्ध होता है कि पिथौरागढ़ पुलिस जनता की सेवा और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में कोई कमी नहीं रखती ।
महिला का गुम हुआ मंगलसूत्र बरामद कर कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई उनके चेहरे की मुस्कान |
















Leave a Reply