पिथौरागढ़ | पलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारण्टी अभियुक्त भरत नाथ पुत्र शेर नाथ निवासी ग्राम बुरसुम को गिरफ्तार किया है । उक्त व्यक्ति के विरूद्ध चैक बाउन्स के मामले में एनआई एक्ट के तहत न्यायालाय में वाद चल रहा है । अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त पेश नही हुआ, जिसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया । अपर उ0नि0 आकिल सिद्दकी द्वारा अभियुक्त भरत नाथ उपरोक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया ।
गंगोलीहाट पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply