पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार, अवैध शराब, चरस, स्मैक तस्करी पर नकेल कसने के लिए जनपद पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग की जा रही है । इसी कड़ी में, थानाध्यक्ष गगोंलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम, द्वारा चैकिंग के दौरान कस्बा गंगोलीहाट मुख्य सड़क पर एक अल्टो कार को रोककर चैक किया, जिसमें 02 पेटी अवैध बीयर बरामद हुई । पुलिस टीम ने अभियुक्त हरीश प्रसाद पुत्र मदन राम निवासी ग्राम ड्यूल, गंगोलीहाट को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना गंगोलीहाट में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बीयर परिवहन में प्रयुक्त कार को भी सीज किया गया ।
थाना गंगोलीहाट पुलिस ने कार में अवैध बीयर के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, कार भी की सीज |
















Leave a Reply