पिथौरागढ़ | मनीषा देवी द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में सूचना दी गई कि उनके सोने के जेवर (कान के कुण्डल, दो मंगलसूत्र) पिथौरागढ़ बाजार में कहीं गुम हो गए हैं, जिससे वह अत्यधिक परेशान थीं । सूचना मिलते ही एसएचओ कोतवाली ललित मोहन के नेतृत्व में चीता मोबाइल में नियुक्त पुलिस कर्मी का0 अरविन्द कुमार एवं का0 भूपेन्द्र सिंह द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई । पुलिस कर्मियों ने कई सीसीटीवी कैमरों की जांच की और गहन सुरागरसी-पतारसी की। उनकी कड़ी मेहनत और तत्परता के परिणामस्वरूप, गुम हुए आभूषणों वाला थैला बरामद कर लिया गया। आभूषणों को मनीषा देवी को सुपुर्द किया गया । इस मानवीय कार्य में पुलिस कर्मियों की तत्परता और पेशेवर कार्यशैली की सराहना की जा रही है। मनीषा देवी ने पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें धन्यवाद दिया। इस घटनाक्रम से यह सिद्ध होता है कि पिथौरागढ़ पुलिस जनता की सेवा और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में कोई कमी नहीं रखती ।
गुम हुए आभूषणों की बरामदगी, पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य |
















Leave a Reply