पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के दृष्टिगत को थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह कोरंगा मय टीम द्वारा, स्वामी मलयनाथ पब्लिक स्कूल डीडीहाट में बाल विवाह, बाल अपराध की रोकथाम, नशा मुक्त भारत, और साइबर अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को:
बाल विवाह के बारे में जागरूक करना।
बाल अपराध की रोकथाम के उपायों पर जानकारी देना।
नशा मुक्त भारत के महत्व को समझाना।
साइबर अपराधों के बारे में छात्रों को जागरूक करना।
बैठक में छात्रों को बाल विवाह और POCSO एक्ट जैसे अधिनियमों के बारे में जागरूक किया गया और साइबर क्राइम के प्रति सजग रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
















Leave a Reply