ढाबे की आड़ में शराब तस्करी करने वाले को थाना जाजरदेवल पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में, सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला श्री संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण मं जनपद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत:

थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 महावीर सिंह, का0 सुरेन्द्र रौतेला, हो0 गा0 दीपक कुमार द्वारा रई में स्थित एक ढाबे में अवैध रूप से शराब बेचने/ परोसने वाले ढाबा संचालक मनोज सिंह पुत्र गणेश सिंह निवासी भण्डारीगांव जाजरदेवल को 25 पव्वे अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

थानाध्यक्ष झूलाघाट आरती मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक विजय सिंह बिष्ट निवासी विषखोली पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक कमलेश सिंह चुफाल निवासी डीडीहाट को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

डायल 112 में सूचना मिली कि सलीम पुत्र अख्तर निवासी लिमखोड़ा पिथौरागढ़ द्वारा कस्बा पिथौरागढ़ में हल्ला गुल्ला कर उत्पात मचाया हुआ है । 112 से हे0 का0 बसन्त कुमार मय टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर सलीम उक्त को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

अतिरिक्त कार्रवाई:
सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले कुल 125 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई तथा कुल 5 वाहन सीज किये गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *