कोतवाली पिथौरागढ़ व धारचुला पुलिस ने कुल 23 मुकदमों से सम्बन्धित जब्त सम्पत्ति का किया विधिवत निस्तारण, माननीय न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई कुल 80 पेटी अंग्रेजी व 20 लीटर कच्ची जब्त शऱाब तथा 12 हजार के जाली नोटों को किया नष्ट |

पिथौरागढ़ | एसपी रेखा यादव ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि थानों में मुकदमों से सम्बन्धित जब्त मालों को विधिवत निस्तारित करें । सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा समय से मालों का निस्तारण कराया जा रहा है । जिस क्रम में एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित जोशी, वरिष्ठ उ0नि0 मदन सिंह बिष्ट, हे0 का0 नन्दन सिंह (मालखाना मोहर्रिर) तथा अन्य पुलिस कर्मियों ने आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 20 अभियोगों से संबंधित माल अवैध अंग्रेजी शराब 80 पेटी, 20 लीटर कच्ची शराब को न्यायालय पिथौरागढ़ के आदेश पर नष्ट किया है। इसी क्रम में एसएचओ कोतवाली धारचूला विजेन्द्र शाह मय पुलिस फोर्स ने भादवि के कुल 3 अभियोगों से सम्बन्धित माल (12 हजार रूपये के जाली नोटों) को नष्ट किया तथा जुए से सम्बन्धित जब्द 16980 रूपये राजकोष में जमा किया गया । यह कदम कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है । यह कार्यवाही न्यायालय द्वारा निर्देशित दिशा-निर्देशों और विधि द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार की गई है । पुलिस ने इस निस्तारण के माध्यम से समाज में अपराधों की रोकथाम और कानूनी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस विभाग का उद्देश्य समाज में शांति और सुरक्षा को बनाए रखना है, और इसी दिशा में यह कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *