उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की सकुशल सम्पन्नता हेतु पुलिस बल की ब्रीफिंग |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस लाईन में आयोजित होने वाली उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस कार्य की निगरानी एवं मार्गदर्शन एसपी रेखा यादव द्वारा किया जा रहा है | पुलिस लाईन में आयोजित ब्रीफिंग में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ संजय पाण्डे तथा सीओ के0एस0रावत ने समस्त पुलिस फोर्स को परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को इस परीक्षा के दौरान सतर्क एवं मुस्तैदी से ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया, ताकि परीक्षा शांतिपूर्वक और सही तरीके से सम्पन्न हो सके । इस ब्रीफिंग में सभी अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अनुशासनहीनता अथवा अव्यवस्था से बचने के लिए पूरी तरह से तैयारियां की गई हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अराजकता पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी । सम्पूर्ण पुलिस बल को जिम्मेदारी सौंपते हुए एसपी रेखा यादव ने यह सुनिश्चित किया कि इस परीक्षा के आयोजन में कोई भी विकट परिस्थिति उत्पन्न न हो और यह परीक्षा एक आदर्श उदाहरण बने ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *