पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में, सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण मंब जनपद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत:
चौकी प्रभारी घाट उ0नि0 जितेन्द्र सौराड़ी मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक मनीष नगरकोटी निवासी ग्राम दौला महरखास पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । इसी क्रम में उ0नि0 मनोज जलाल, कोतवाली पिथौरागढ़ द्वारा सूरज सिंह भाटिया निवासी सेलसल्ला पिथौरागढ़ को कानून के नियमों का उल्लंघन तथा आदेशों की अवहेलना कर शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
थानाध्यक्ष झूलाघाट आरती मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक दीपक सिंह निवासी वड्डा को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा मय टीम द्वारा शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले दो लोगों पूरन कन्याल व गोविन्द सिंह कन्याल निवासीगण खेतार कन्याल डीडीहाट पिथौरागढ़ को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
अतिरिक्त कार्रवाई:
सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले कुल 89 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई ।
















Leave a Reply