एक व्यक्ति की हत्या के मामले में वान्छित पति-पत्नी को थाना जाजरदेवल पुलिस ने उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | ग्राम धनौडा निवासी हरीश चन्द्र ने थाना जाजरदेवल पुलिस को सूचना दी थी कि ओमप्रकाश पुत्र धनीराम जो 06 दिसम्बर 2021 से गुमशुदा था वह सनराईज़ स्कूल बस्ते से जाने वाली पगडंडी पर एक पुराने कमरे में मृत अवस्था में थाना जाजरदेवल पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही की । मृतक ओमप्रकाश के शरीर में गंभीर चोटें थी जो हत्या का मामला प्रतीत हो रहा था । पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध 302 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया तथा उक्त घटना का खुलासा करने में जुट गई विवेचना के दौरान हत्या में शामिल दो लोगो क्रमशः शाका उर्फ गुलनज़र पुत्र पेहलवान निवासी मेडकिया पौण्डा थाना मोतीपुर जिला बहराईच उ0प्र0 तथा उसकी पत्री अमीरुल का नाम प्रकाश में आया । पुलिस ने उक्त दोनो अभियुक्तो के विरूद्ध आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया । एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में उक्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई । थाना जाजरदेवल पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उक्त दोनो अभियुक्तो को थाना मोतीपुर बहराईच क्षेत्र के रोडवेज के पास से गिरफ्तार किया गया । आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद अभियुक्तो को माननीय न्यायालय में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *