पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद में वनाग्नि से बचने और वनाग्नि के दौरान उचित कदम उठाने हेतु लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में पुलिस उपाधीक्षक धारचुला संजय पाण्डे की अध्यक्षता में कोतवाली धारचुला में ग्राम प्रहरीयों और फायर यूनिट धारचुला के साथ बैठक का आयोजन किया गया । उक्त बैठक में एसएचओ कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह, उ0नि0 योगेश कुमार, हे0का0 आन सिंह, प्रभारी फायर यूनिट धारचुला केदार पांगती और धारचुला क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रहरी मौजूद रहे। ग्राम प्रहरीयों को वनाग्नि से बचने के उपायों के बारे में बताया गया और उन्हें इस विषय पर सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। विशेष रूप से वनाग्नि के समय त्वरित सूचना देने और स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी देने के लिए निर्देशित किया गया। वनाग्नि को लेकर विशेष रूप से यह बताया गया कि छोटे-छोटे आग के स्रोत भी जंगलों में फैलकर बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं, जिससे वन्यजीवों के जीवन और जंगलों का बहुत नुकसान होता है ।
फायर सीजन से पहले वनाग्नि पर अंकुश लगाने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस कर रही रणनीतियाँ तैयार |
















Leave a Reply