पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत व सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा होटल ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वाले, ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिस क्रम में विगत दिवस चैकिंग के दौरान जीआइसी डीडीहाट के पास स्थित पार्क में एक व्यक्ति लड़ाई-झगड़ा कर शांती भंग कर रहा था । पुलिस के बार-बार समझाने पर भी वह नही माना तो , कमल कुमार निवासी डीडीहाट को थानाध्यक्ष कोतवाली डीडीहाट हरीश सिंह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा मय टीम द्वारा बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया । इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले कुल 88 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई ।
लड़ाई-झगड़ा कर शांती भंग करने वाले व्यक्ति को डीडीहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 88 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई |
















Leave a Reply