सीओ पिथौरागढ़ द्वारा बनकोट क्षेत्र में आयोजित की गई जागरूकता गोष्ठी वनाग्नि, नशे के दुषपरिणाम और अन्य मुद्दों पर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद में वनाग्नि से बचने और वनाग्नि के दौरान उचित कदम उठाने हेतु लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस क्रम में पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी की अध्यक्षता में बनकोट क्षेत्र में स्थानीय ग्रामवासियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया । उक्त बैठक में ग्रामवासियों को वनाग्नि से बचने के उपायों के बारे में बताया गया और उन्हें इस विषय पर सर्तक रहने के लिए प्रेरित किया गया। विशेष रूप से वनाग्नि के समय त्वरित सूचना देने और स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी देने के लिए निर्देशित किया गया। वनाग्नि को लेकर विशेष रूप से यह बताया गया कि छोटे-छोटे आग के स्रोत भी जंगलों में फैलकर बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं, जिससे वन्यजीवों के जीवन और जंगलों का बहुत नुकसान होता है । साथ ही नशे के दुष्परिणामों, साइबर अपराधों, और वर्तमान में चल रहे अन्य स्कैमों के बारे में भी जागरूक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *