पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ के सुरेन्द्र सिंह बल्दिया स्टेडियम में इंटर सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेन्ट में आज एसपी 11 व प्रशासन 11 की टीम में रोमांचक मुकाबला हुआ । जिसमें प्रशासन 11 टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन बनाये । इसके बाद एसपी 11 ने 2 विकेट से जीत हासिल की तथा सिरीज की ट्राफी अपने नाम की । एसपी 11 के कप्तान कास्टेबल महेन्द्र करायत, उपकप्तान कास्टेबल गोपाल सिंह तथा टीम कोच हेड कास्टेबल संजय थापा रहे । मैन ऑफ द सिरीज नीरज सिंह सौन को चुना गया उन्होंने पूरे मैचों में कुल 217 रन बनाये । बैस्ट बॉलर माइटी हाइलैण्डर की टीम के खिलाड़ी भीम सिंह को चुना गया उन्होंने 3 मैचों में 14 विकेट लिये ।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव ने एसपी11 टीम की शुभकामना दी गयी तथा विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी दी गयी । एसपी महोदया द्वारा सभी लोगों को खेलों को बढ़ावा देते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने तथा खेलों में प्रतिभाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया । इस दौरान सेनानायक 55 वीं वाहिनी आशीष कुमार सहित अन्य पुलिस व प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।
पिथौरागढ़ पुलिस की टीम “एसपी 11” ने किया ट्राफी पर कब्जा कास्टेबल दीपक सामन्त रहे मैन ऑफ द मैच नीरज सिंह सौन रहे मैन ऑफ द सिरीज |
















Leave a Reply