पिथौरागढ़ | जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी की अध्यक्षता में टैक्सी यूनियन के साथ बैठक की गई। उक्त बैठक में यातायात निरीक्षक अयूब अली, चौकी एंचोली प्रभारी कमलेश जोशी और कोतवाली पिथौरागढ़ से उ0नि0 मनोज जलाल और टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे । उक्त बैठक में नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सूचारू करने पर चर्चा हुई । टैक्सी पार्किंग और टैक्सी स्टैन्ड हेतु निर्देश दिये गये ।
सीओ पिथौरागढ़ ने टैक्सी यूनियन के साथ आयोजित करी गोष्ठी नगर की यातायात व्यवस्था पर हुई चर्चा |
















Leave a Reply