पिथौरागढ़ | थाना जाजरदेवल में सूचना प्राप्त हुई कि 14वीं वाहिनी आइटीबीपी का एक जवान, जिसका नाम एएसआई गोकर्ण सिंह है, बिना बताये अपनी ड्यूटी से कहीं चला गया है और काफी खोज-बीन करने पर भी उसका पता नहीं चल रहा है। उक्त सूचना के आधार पर प्रभारी जाजरदेवल शंकर रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम चौकी वड्डा प्रभारी आशीष रावत, हे0का0 आनन्द कुमार, का0 सुरेन्द्र रौतेला, का0 प्रकाश नगरकोटी, का0 मनोहर कापड़ी, का0 गोविन्द रौतेला, का0 संजय किमार, हो0गा0 दीपक किमार, हे0का0 हेम चन्द्र (सर्विलांस), का0 कमल तुलेरा (सर्विलांस) ने एसओजी और सर्विलांस की मदद से उक्त गोकर्ण सिंह को दो घण्टे के अंदर ही एफसीआई गोदाम के पास से सकुशल बरामद किया। गोकर्ण सिंह किसी मामले को लेकर परेशान थे जिनकी जाजरदेवल पुलिस द्वारा काउंसलिंग की गई और आइटीबीपी के सुपुर्द किया गया ।
थाना जाजरदेवल पुलिस ने दो घण्टे में ढूंड निकाला आइटीबीपी का जवान |
















Leave a Reply