महिला को अश्लील वीडियो भेजने वाले को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने उधम सिंह नगर से किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक महिला न  थाने में तहरीर दी थी कि खटीमा निवासी राजू बोरा द्वारा उनके मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजी गई जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है । राजू बोरा उपरोक्त के विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 67(A) IT Act के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया । वर्तमान में अभियुक्त के विरूद्ध न्यायालाय में वाद चल रहा था । अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त पेश नही हुआ, जिसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन में सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त वारण्टी अभियुक्त राजेन्द्र बोरा पुत्र त्रिलोक सिंह बोरा निवासी निकट गुरूद्वारा बानूसी उधम सिंह नगर को दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *