किरायेदार सत्यापन नही कराना मकान मालिक को पड़ा भारी कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने जारी किया 10 हजार रूपये का चालान |

पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सी.ओ. डीडीहाट कुवर सिंह रावत व सी.ओ. धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा किरायेदार सत्यापन अभियान को और अधिक तेज कर दिया है। किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर सम्बन्धित मकान मालिक/ ठेकेदार के विरूद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है । इस क्रम में थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह मय पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान बुडकाफल डीडीहाट क्षेत्र में चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर मकान मालिक नंदन सिंह निवासी बुड़काफल डीडीहाट के विरूद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 10 हजार रूपये का चालान जारी किया गया । यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *