रात्रि में रेट्रो साइलेंसर लगाकर बुलट से पटाखों जैसी आवाज निकालकर लोगों की नींद हराम करने वालों को पिथौरागढ़ पुलिस ने सिखाया सभ्यता का पाठ |

पिथौरागढ़ | विगत रात्रि लगभग 01 बजे तीन युवक बिना हेलमेट के बुलट बाइक पर रेट्रो साइलेंसर लगाकर पटाखों जैसी तेज आवाज निकालते हुए पिथौरागढ़ कस्बे में घुम रहे थे, जिससे शहरवासियों की नींद में खलल पड़ गया । इस दौरान कोतवाली पिथौरागढ़ के उ0नि0 मनोज जलाल मय टीम के गस्त पर थे, जिन्होंने उक्त बाइक को रोका और उसे सीज कर लिया । पिथौरागढ़ पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से यह संदेश दिया है कि इस प्रकार की सार्वजनिक शांति में विघ्न डालने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *