पिथौरागढ़ | आज पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में कोतवाली धारचुला से उ0नि0 योगेश कुमार मय पुलिस टीम व एस.एस.बी. की 11वीं बटालियन की टीम द्वारा संयुक्त रूप से भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों, कस्बा धारचुला , खोतिला क्षेत्रान्तर्गत एवं काली नदी किनारे कॉम्बिंग/ गश्त की गई। इस दौरान टीम द्वारा आस पास के लोगों को नशे के दुष्परिणों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए नशा न करने हेतु जागरूक किया गया । लोगों से अपील की गयी कि, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर या किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के सम्बन्ध में त्वरित थाने में या पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचित करें । इसका उद्देश्य सीमा पर होने वाले संदिग्ध गतिविधियो , अवैध तस्करी आदि पर अंकुश लगाना था । पुलिस ने लोगो को सीमा के आस-पास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने हेतु बताया ।
कोतवाली धारचुला पुलिस व एसएसबी द्वारा संयुक्त रूप से अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों में की गयी पेट्रोलिंग/ गश्त स्थानीय लोगों को विभिन्न विषयों पर किया जागरुक ।
















Leave a Reply